मध्य प्रदेश

पन्ना के जंगल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया तेन्दुए का शव

.दो वन्यजीवो के आपसी संघर्ष में घायल होकर मौत होने जताई जा रही आशंका

रिपोर्टर – विजय दुबे
एंकर :- पन्ना के उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले पन्ना रेंज के बहेरा की वीट-456 में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौच करने गई कुछ महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में एक तेंदुए के शव को देखा। महिलाओं ने तत्काल उसकी जानकारी वन विभाग को दी वही जानकारी लगने के बाद वन विभाग और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है और तेंदुए की मौत के कारणों में जुटी हुई है।

बीओ :-1 बतादे की डीएफओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ या तेंदुए से ही आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दूसरे वन्य जीव की भी तलाश वन विभाग के द्वारा की जा रही है क्योंकि उसके भी बुरे तरीके से घायल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है इसके साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

बाईट :-1 गर्वित गंगवार (डीएफओ उत्तर वन मंडल पन्ना)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!