मध्य प्रदेश

बुरहानपुर नगर निगम खर्च कम करने के लिए एक नवाचार

इलेक्ट्रॉनिक कचरा वाहन

बुरहानपुर ब्यूरो सुभाष सपकाले
बुरहानपुर नगर निगम खर्च कम करने के लिए एक नवाचार
बुरहानपुर नगर निगम ने अपने खर्चे को कम करने के लिए एक और नवाचार कर दिया है। नगर निगम ने अब कचरा वाहन इलेक्ट्रॉनिक खरीद लिए है। 10 इलेक्ट्रॉनिक वाहन से नगर निगम शहर के 48 वार्डो से कचरा उठाएगी। जिससे नगर निगम के डीजल की बचत हो रही है। महापौर माधुरी अतुल पटेल और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हमको एक गाड़ी में रोजाना 4 से 5 लीटर डीजल लगता था। जिससे ₹500 तक खर्च होते थे। लेकिन अब हमने इलेक्ट्रॉनिक कचरा वाहन खरीद लिए है। 10 वाहन हमने 11 लाख रुपए के खरीदे हैं। जिसके माध्यम से हम शहर का कचरा उठाएंगे। हमारी राशि की बचत होगी। हमने नगर निगम कार्यालय में ही चार्जिंग पॉइंट भी लगा दिए हैं। हमारे द्वारा एक और नवाचार किया जा रहा है की गाड़ियों को चार्ज करने के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जा रहा है सोलर प्लांट के टेंडर भी जारी कर दिए हैं जैसे ही टेंडर प्लांट लगता है उस से और भी बचत होना शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!